Homeमोहनियाबंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख के गहने और...

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख के गहने और कीमती सामान ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर के बरहुली में 20 लाख की चोरी, बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में बंद घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी पप्पू सिंह के घर से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। रविवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर पप्पू सिंह का परिवार घर में ताला बंद कर वहां गया था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। बताया जाता है कि चोर घर के पीछे की तरफ से बांस या सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और वहां से अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर उनमें रखे आभूषण व अन्य कीमती सामान समेट लिया। रविवार को जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो घर के बाहर लगा ताला सुरक्षित मिला। लेकिन अंदर पहुंचते ही कमरों में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर बक्सों और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा उनमें रखे कीमती सामान गायब थे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

चोरी की सूचना मिलने पर मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार और पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घर का निरीक्षण किया और गृहस्वामी के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अनुसार, घटनास्थल की जांच में पता चला कि चोर घर में प्रवेश करने के बाद वहीं रखे हथौड़ी, पिलास और छेनी जैसे औजारों का इस्तेमाल कर बक्सों एवं अलमारी के ताले तोड़े थे। इसके बाद आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

मामले में गृहस्वामी पप्पू सिंह की पत्नी ने रविवार को मोहनिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments