Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काफी देर तक प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर प्रदीप को संदेह हुआ। उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तुड़वाया और शव को बाहर निकाला। बुधवार सुबह पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पंचायत हाटा के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना रात 9 से 10 बजे के बीच की प्रतीत होती है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मृतका के मायके पक्ष तथा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सभी की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, चैनपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मौत के कारणों को लेकर अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



