Homeचैनपुरउर्स मेले में खूनी बवाल: चैनपुर में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों के...

उर्स मेले में खूनी बवाल: चैनपुर में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों के साथ चली गोली, 10 घायल

चैनपुर उर्स मेले में हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, 10 घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर बाजार स्थित मखदूम साहब की मजार पर आयोजित सालाना उर्स मेले में मंगलवार की रात अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। मेले में मौजूद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उर्स मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की और उसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए इस बवाल से मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना में घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वाराणसी में इलाजरत घायल
रुस्तम कुरैशी, पिता- बेचन कुरैशी, शमीम कुरैशी, पिता- बेचन कुरैशी, इकबाल कुरैशी, पिता- काला कुरैशी, सैफ कुरैशी, पिता- छगूर कुरैशी
इकबाल कुरैशी, पिता- लतीफ कुरैशी, दो लोगों को लगी गोली पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान दो लोगों को गोली लगी है। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है— सैफ कुरैशी (पिता- छगूर कुरैशी) – पीठ में गोली लगी, इकबाल कुरैशी (पिता- लतीफ कुरैशी) – बाएं हाथ में गोली लगी। हालांकि घटनास्थल से पुलिस को कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का दावा है कि झड़प के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद मेले में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोगों को लाठी-डंडों से हमला करते देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मारपीट में दो लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments