Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वीडियो के आधार पर हुई युवक की पहचान
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान लखमनपुर गांव निवासी गोपाल पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र अजीत पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वीडियो में युवक द्वारा हथियार का प्रदर्शन किया जाना प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहे पिस्तौल का कोई वैध लाइसेंस चैनपुर थाना से निर्गत नहीं है। इसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन किए जाने से आम लोगों के बीच भय एवं दहशत का माहौल बनने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।



