Homeचैनपुरबच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट;...

बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पहुंचकर महिला से मारपीट; बचाने आए बेटा-बेटी भी घायल

कैमूर में बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, बचाने आए बेटा-बेटी को भी पीटा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद का मामला उस समय गंभीर हो गया, जब एक पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर दी। महिला को बचाने के लिए आगे आए उसके बेटा और बेटी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद महिला ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में बढ़ौना गांव निवासी अरविंद राम की पत्नी गिरिजा देवी ने बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के ही रामाश्रय राम, उनकी पत्नी दीपावली देवी, पुत्र सुनील कुमार और अनिल कुमार उसके घर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद सभी लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
गिरिजा देवी के अनुसार, जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने बताया कि मारपीट होते देखकर उसकी पुत्री सुनैना कुमारी और पुत्र कृष्ण कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप करते हुए विवाद को शांत कराया। इसके बाद पीड़िता चैनपुर थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments