Home चैनपुर पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों...

पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल

कैमूर में मारपीट: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के करजी गांव में पूर्व विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा एक दंपति के साथ मारपीट की गई, जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कन्हैया गौड़ और उनकी पत्नी श्यामरथी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित कन्हैया गौड़ ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि पड़ोस के मुन्ना अंसारी, रफीक अंसारी एवं अन्य लोग अक्सर उनकी पत्नी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करते थे। 10 अप्रैल की रात करीब 9 बजे सभी आरोपी एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

बीच-बचाव में पति भी घायल

हमले में श्यामरथी देवी को लोहे की रॉड से गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे कन्हैया गौड़ को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद पीड़ित द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Exit mobile version