Bihar: कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव से पुलिस के द्वारा फंदे से लटकता एक महिला का शव बरामद किया गया है। जिसकी पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी दिनेश प्रसाद की पत्नी लाल मुनि देवी के रूप में की गई है। वही इस घटना के बाद मृतक महिला का पति एवं ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। घटना की सुचना के बाद मृतक महिला के मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना को लेकर पारिवारिक विवाद में हत्या होने के आशंका जताई जा रही है। अभी मायके वालो के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के संबंध में जानकारी लेने पर सोनहन थानाध्यक्ष राहुल कुमार दिनकर के द्वारा बताया गया कि सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक महिला की फांसी लगाकर मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव को घर में लेटाया गया था।
गले में फंदे के निशान थे एवं घर वाले फरार थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा कागजी प्रक्रिया करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। हालांकि मृतक महिला के मायके वालो के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। वही भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार के द्वारा बताया गया कि सोनहन थाना क्षेत्र के एक महिला की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव का जांच किया गया है। मामले को लेकर बताया जा रहा है की पति और उसके कुछ लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Views: 281