Homeभभुआप्रेम विवाह की जिद में युवती ने किया हंगामा, मोबाइल टॉवर पर...

प्रेम विवाह की जिद में युवती ने किया हंगामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़ी; घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

कैमूर में प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, प्रेम विवाह की मांग को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती प्रेम विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जा रहा है कि युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। करीब तीन महीने पहले वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बाद में परिवार के दबाव के कारण वापस घर लौट आई। घर लौटने के बाद परिजन उसकी शादी कहीं और कराने का दबाव बना रहे थे, जिससे नाराज होकर वह भभुआ पहुंची और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती लगातार अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। टॉवर पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी देर तक लोग उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से बातचीत की और उसकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद युवती टॉवर से नीचे उतरने को तैयार हुई। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम संबंधों को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की घटनाएं अब लगातार सामने आने लगी हैं। कुछ दिनों पहले भी दुर्गावती क्षेत्र में इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां प्रेम विवाह की मांग को लेकर युवती टॉवर पर चढ़ गई थी। फिल्म शोले के चर्चित दृश्य में वीरू के पानी की टंकी पर चढ़ने वाला सीन आज भी लोगों को याद है, लेकिन अब वास्तविक जिंदगी में भी प्रेमी-प्रेमिका अपने रिश्ते को मंजिल तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कदम उठा रहे हैं, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments