Homeकैमूरपांचवीं बार मंत्री बनने के बाद कैमूर पहुंचे मोहम्मद जमा खान, बोले-...

पांचवीं बार मंत्री बनने के बाद कैमूर पहुंचे मोहम्मद जमा खान, बोले- शाहाबाद के अधूरे कार्यों को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता

पांचवीं बार मंत्री बनने के बाद कैमूर पहुंचे मोहम्मद जमा खान, बोले- शाहाबाद के अधूरे काम पूरे करना पहली प्राथमिकता

Bihar: कैमूर, बिहार सरकार में पांचवीं बार मंत्री बनाए जाने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री Mohammad Jama Khan सोमवार को कैमूर पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। भभुआ, चैनपुर, हाटा और चांद सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे जमा खान ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि शाहाबाद क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि उन्हें लगातार पांचवीं बार मंत्री बनाए जाने के पीछे कैमूर सहित पूरे बिहार की जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने इसके लिए बिहार की जनता के साथ-साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर भरोसा जताया है और वह उस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे कार्यकाल में जो भी विकास कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। शाहाबाद क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिवारवाद के आरोपों पर विपक्ष को दिया जवाब
विपक्ष द्वारा एनडीए पर लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जमा खान ने कहा कि एनडीए की राजनीति विकास और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की राजनीति है। उन्होंने कहा कि किसी नेता द्वारा अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना परिवारवाद नहीं कहलाता। उन्होंने कहा कि Nitish Kumar ने भी अपने राजनीतिक जीवन में कभी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया। उन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। जमा खान ने दावा किया कि एनडीए सरकार विकास के एजेंडे पर काम करती है और यही कारण है कि देश-विदेश में सरकार के कार्यों की चर्चा होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का किया समर्थन
प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पेट्रोल-डीजल बचाने और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील पर उठ रहे विपक्षी सवालों पर भी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी कोई अपील करते हैं तो उसका उद्देश्य देशहित और जनता का भला होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ईंधन की बचत करनी चाहिए और संसाधनों का संतुलित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की सोच हमेशा देश और जनता के हित में रहती है।

चैनपुर विधानसभा में दिखा उत्साह
कैमूर दौरे के दौरान मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। मंत्री के पांचवीं बार मंत्री बनने को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments