Homeचैनपुरप्रेम विवाह का विरोध बना हिंसा की वजह, युवक पर हमला; कई...

प्रेम विवाह का विरोध बना हिंसा की वजह, युवक पर हमला; कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज

कैमूर: प्रेम विवाह से नाराज लोगों ने युवक को पीटा, चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमला गांव में प्रेम विवाह को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमला गांव निवासी गोपी कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने 20 दिसंबर 2022 को कम्हरिया गांव निवासी सोनी कुमारी के साथ कोर्ट मैरिज की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे थे, लेकिन इस विवाह को लेकर कुछ लोग लगातार नाराज चल रहे थे। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इसी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गमछे से गला पकड़कर खींचने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीट की गई। आरोपियों ने कथित तौर पर जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं और विवाह को लेकर नाराजगी जताई। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर युवक की मां मौके पर पहुंचीं।

इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को बुलाया गया, जिनके हस्तक्षेप से युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जा सका। मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में पूछे जाने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments