Homeकैमूरप्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी 48...

प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी 48 घंटे में चिन्हित, कार्रवाई शुरू

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला 48 घंटे में चिन्हित, कैमूर पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कैमूर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री भारत सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर आरोपित की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस संबंध में कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 14 नवंबर 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, मामले में साइबर थाना कांड संख्या 27/26 के तहत 12 नवंबर 2026 को संबंधित यूआरएल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने त्वरित अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। जांच के दौरान संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कराते हुए पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार सिंह, पिता चंद्रदेव सिंह, निवासी बड़वान कला, पोस्ट एवं थाना अधौरा, जिला कैमूर के रूप में की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील

कैमूर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर सहित किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्ट डिलीट कर देने के बाद भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर थाना कैमूर को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments