Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जानकारी के अनुसार युवक सोमवार को पेशी के लिए कोर्ट पहुंचा था, दरअसल युवक सावन कुमार आरडीएस कॉलेज का छात्र है, उसके खिलाफ किशोरी ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था वह 6 माह तक जेल में बंद रहा और अभी जमानत पर बाहर है, अभी केस की गवाही हो रही है हालांकि अभी तक किसी की गवाही नहीं हुई है कोरोना को लेकर न्यायिक कार्य बाधित है, युवक ने अपने वकील से कहा वकील साहब देखिए ना आज भी नहीं आई, मेरी अंतिम गवाही कोर्ट में चल करा दीजिए, अब हम नहीं बचेंगे, युवक ने जीभ दिखाते हुए कहा कि उसने जहर खा लिया है और उसे चक्कर आ रहे हैं, जीभ पर काले धब्बे को देख समझते देर नहीं लगी जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज
युवक के वकील का कहना है कि पिछले दो ढाई सालों में जहां तक वह समझते है, लड़का कुछ कमजोर दिमाग का है जिस लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है उससे एक तरफा प्यार करता है, उसके मन में बैठा हुआ है कि वह लड़की कोर्ट में जब बयान देने आएगी तो वह केस से मुक्त हो जाएगा हालांकि यह उसका वहम हो सकता है, घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिवार एसकेएमसीएच पहुंचे, युवक के पिता का कहना है कि सावन की हालत स्थिर है, वही युवक ने जहर खाने से पहले इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था।
- पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त; नुआंव में कार्रवाई
- अखिनी टेलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी रवींद्र की हत्या; लापरवाही पर एसआई निलंबित
दरअसल सकरा थाने में 2 जुलाई 2018 को आरोपी पर 17 वर्षीय छात्रा की माँ ने एफआईआर दर्ज कराई थी, एफआईआर में बताया गया था कि ट्यूशन जाने के दौरान आरोपी छात्रा को तंग करता है समझाने पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, 2 जुलाई को ट्यूशन से लौटने के दौरान उसने छात्रा का हाथ पकड़ और गलत हरकत करने लगा, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, युवक पर छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, 6 माह तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत पर छोड़ा गया है, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 24 अगस्त 2018 को चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद से अभी तक कोर्ट में गवाही नहीं हुई है।
- कैमूर में गांजा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 92 किलो से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार
- मोहनिया चेकपोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण; अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने का निर्देश