Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
दरअसल 11 नवंबर की शाम बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन बदमाशों ने नवीन झा को उनके घर के पास गोली मार दी थी, जिससे वह जख्मी हो गए थे, इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था जहां से भी रेफर कर दिया गया था, बाद में उन्हें सीतामढ़ी स्थित नंदीपंत मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहाँ से उन्हें पटना के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान 12 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी, वहीं घटना से नाराज लोगों ने देर से पहुंची, पिपराही पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था, कई पुलिसकर्मियों की पिटाई की थी, साथ ही पुलिसकर्मियों को भगा दिया था, 12 नवंबर की सुबह लोगों ने दोस्तिया चौक को जाम कर प्रदर्शन किया था, अंबा ओझा निवासी नवीन झा पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के रिश्तेदार थे, नवीन झा वर्ष 2006 व 2011 में पंसस रह चुके हैं, नवीन झा की इलाके की राजनीति में अच्छी पैठ थी।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
इलाज के दौरान नवीन झा ने अपने बयान में शुभम नामक युवक की चर्चा की थी, बताया था कि वह एक जीप प्रत्याशी के नामांकन के दौरान उसे माला पहनाते भी दिखा था, यह वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हुआ था जबकि हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से स्वजनों में भी आक्रोश था, शिवहर विधायक चेतन आनंद ने भी विधानसभा में इस मामले को उठाया था, इलाके के पुलिस पंचायत चुनाव में लगी थी इस वजह से जांच की रफ्तार धीमी थी, पंचायत चुनाव समाप्त होते ही पुलिस ने पहले प्रिंस सिंह को उठाया फिर उसकी निशानदेही पर रमेश सिंह और अनिल सिंह को दबोच लिया, जिसके बाद पुलिस अब मास्टरमाइंड को दबोचने की तैयारी में है।
- दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना
- स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार

