Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले में मझुई गांव निवासी मुखराम प्रजापति के पुत्र राकेश प्रजापति ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के आवेदन के मुताबिक, वह सुबह अपने घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान दरवाजे के पास मौजूद अलाउ मियां के पुत्र कलामुद्दीन दर्जी ने कथित तौर पर अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। राकेश प्रजापति का आरोप है कि इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका बायां हाथ टूट गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और गले में पहना सोने का लॉकेट निकाल लिया गया।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।