Homeचैनपुरपानी भरने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला और उसकी बेटी...

पानी भरने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला और उसकी बेटी पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

कैमूर: पानी भरने के विवाद में मारपीट, महिला और पुत्री पर केस दर्ज | चैनपुर समाचार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में सार्वजनिक टंकी से पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसने गांव की एक महिला और उसकी पुत्री पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए गए आवेदन में लोदीपुर निवासी नंदू साह ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान टंकी से पानी भरने को लेकर पहले से चल रहे विवाद के संबंध में गांव के कलामू शाह की पत्नी और उसकी पुत्री वहां पहुंचीं। आरोप है कि दोनों ने आते ही अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घायल नंदू साह के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज कराने के बाद चैनपुर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments