Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव निवासी राजवंश गुप्ता के पुत्र राजकिशोर गुप्ता के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 2,400 रुपये नकद बरामद किए गए। गौरतलब है कि चार दिन पहले कैमूर के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर इसी चेकपोस्ट पर चलाए गए विशेष अभियान में अवैध वसूली के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में चार सैप (SAP) जवान भी शामिल थे। उस कार्रवाई में पुलिस ने 57,760 रुपये नकद बरामद किए थे।
इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद दोबारा अवैध वसूली का मामला सामने आने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इस पूरे नेटवर्क को किसका संरक्षण प्राप्त है और कार्रवाई के बाद भी यह धंधा कैसे जारी रहा। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि समेकित चेकपोस्ट पर अवैध वसूली के आरोप में धनेछा निवासी राजकिशोर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध वसूली के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके पीछे किसकी भूमिका है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।



