Home दुर्गावती NH-19 पर पुलिस का शिकंजा, 31 मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा; तीन...

NH-19 पर पुलिस का शिकंजा, 31 मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा; तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

कैमूर में पशु तस्करी का खुलासा, 31 मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, 3 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-19 पर मवेशियों से भरे कंटेनर को जब्त किया है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव के समीप की गई इस कार्रवाई में कुल 31 मवेशियों को बरामद किया गया, जबकि मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, कंटेनर में मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। इन्हें बिहार के औरंगाबाद से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को पशु तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद एनएच-19 की दक्षिणी लेन पर संदिग्ध वाहन को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस टीम ने सावठ गांव के समीप संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके अंदर 31 मवेशी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी लियाकत, पिता किमो, इस्लाम, पिता युसुफ तथा मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नौशाद, पिता रहीस के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

पूरी कार्रवाई दुर्गावती थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में पीटीसी आनंद दुबे, सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार सुमन समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 मवेशियों को बरामद किया गया है और तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मवेशियों को कंटेनर में क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version