Home मधेपुरा पत्नी से विवाद के बाद पति ने शादी कराने वाले युवक की...

पत्नी से विवाद के बाद पति ने शादी कराने वाले युवक की ही कर दि हत्या

Bihar: मधेपुरा से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पत्नी से विवाद के बाद शादी कराने वाले (अगुवा ) युवक की ही हत्या कर दी गई है। दरसल आरोपित एवं मृतक दोनों आपस में गोतियां हैं। मृतक की पहचान सपरदह निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र प्रवेश यादव जे रूप में की गई है। जिनकी सोमवार की रात्रि पांच गोलियां मार हत्या कर दी गई गई। चार गोलियां सिर में व एक गोली उनके कमर में मारी गई है। गोली लगने से सिर का चीथड़ा उड़ गया है। आरोपित के द्वारा प्रवेश यादव को बाइक से उतारकर घसीटते हुए मक्के के खेत में ले जाकर गोलियां मार उनकी हत्या कर दी। मृतक प्रवेश यादव बाइक से घूम-घूमकर दूध बेचते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वही मृतका की पत्नी नयन देवी ने हत्या का आरोप पटीदार (गोतिया) विभाष यादव सहित अज्ञात अपराधियों पर लगाया है। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। सोमवार की रात्रि करीब 10:00 बजे घटित इस घटना के बाद उसी रास्ते से दूध कलेक्शन कर मृतक के चचेरे भाई विलास यादव लौट रहे थे। उन्होंने प्रवेश की बाइक व चप्पलें देखकर गांव में इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रवेश यादव का शव स्वजन ने मक्के के खेत से बरामद किया। मृतक की पत्नी नयन देवी ने बताया कि उनके पति प्रवेश यादव ने पटीदार विभाष की शादी कराई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा।

इसे लेकर विभाष यादव बार-बार कहता था कि प्रवेश यादव ने जान-बूझकर उसकी शादी गलत परिवार में और गलत लड़की के साथ करा दी है। इसी शत्रुता में एक बार पूर्व में भी प्रवेश यादव की हत्या का प्रयास किया गया था। तब गांव में पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई थी। इधर, मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Exit mobile version