Bihar news: गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर में बुधवार को एक पति ने अपनी पत्नी एवं उसके आशिक को कुदाल से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है, उसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया वहीं आशिक के शव पुलिस ने बरामद करते हुए अंतिम सांसे गिन रही पत्नी को गया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई, मृतक महिला की पहचान चंद्रकली देवी पति खेलावन मांझी के रूप में की गई है जबकि मृत आशिक की पहचान रामचंद्र यादव के रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी खेलावन मांझी अपनी पत्नी के साथ गांव में खेत पटवन में लगे हुए थे, धरमपुर के निवासी रामचंद्र यादव का मोटर पंप लगवा था, इसी मोटर पंप से खेत में पटवन किया जा रहा था, बताया जा रहा कि खेलावन मांझी पटवन करने के दौरान टूटे हुए मेढ़ को मिट्टी डालकर बनाने लगे, तभी उनकी पत्नी चंद्रकली देवी कहीं चली गई जब मेढ़ बनाने के बाद खेलावन मांझी केविन की तरफ गया तो अपनी पत्नी चंद्रकली देवी एवं रामचंद्र यादव को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया पत्नी की बेवफाई को देख पति आग बबूला हो गया और गुस्से में हाथ में लिए कुदाल से ही सबसे पहले तो रामचंद्र यादव पर हमला कर दिया
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जिससे रामचंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई इसके बाद पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ कुदाल से हमला किया जिसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए इसके बाद वह चुपचाप घर लौट गया, बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद खेलावन मांझी जाकर खूब शराब पिया जिसके बाद खेत के मालिक महेश यादव को पत्नी के द्वारा की गई बेवफाई की बात बताते हुए दोनों की हत्या कर दी यह बात खेलावन मांझी ने बताई, यह बात सुनकर महेश यादव के तो होश उड़ गए, तत्काल इसकी सूचना उनके द्वारा डोभी थाने को दी गई।
- AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सबसे पहले तो शव को कब्जे में लिया गया जिसके उपरांत अंतिम सांसे गिन रही आरोपित की पत्नी चंद्रकली देवी को तत्काल इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां इलाज के दौरान चंद्रकली देवी की मौत हो गई वहीं पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी खेलावन मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले में पुलिस का कहना है पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

