Home मुंगेर पति ने पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर किया पत्नी की...

पति ने पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से वार कर किया पत्नी की हत्या

Bihar: मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मंगलवार को रघुनाथपुर महादलित टोला में पारिवारिक विवाद में एक पति के द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई है। हालांकि ग्रामीण व स्वजन के सहयोग से आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतक महिला बिंदा देवी के पिता नरेश मांझी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के बनरकोइलो गांव निवासी मुकेश मांझी से लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइसी बिच शिवरात्रि में बेटी मायके पहुंची थी। उसके दो दिन बाद दामाद भी ससुराल पहुंचा। मंगलवार की सुबह लगभग 5:00 बजे बेटी-दामाद के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जब तक घरवाले बेटी के कमरे में जाते उससे पहले दामाद ने बेटी के गर्दन के पीछे कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे बिंदा देवी की मौके पर हो मौत गई। घटना के बाद दामाद छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। छत से कूदने के कारण जख्मी हो गया, जिसे परिवार वालों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जख्मी हालत में दामाद को इलाज के लिए खड़गपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने मुंगेर रेफर कर दिया। इधर, सूचना मिलने के बाद शामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद किया। इस संबंध में शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला के पिता का फर्द बयान लिया गया है। इसमें उन्होंने अपने दामाद मुकेश मांझी को नामजद आरोपित बनाया है। हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद है। गिरफ्तार आरोपित मुकेश मांझी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है।

 

 

Exit mobile version