Bihar: भोजपुर जिले के आरा नगर क्षेत्र अंतर्गत गौसगंज में पति की दूसरी शादी पर पहुंची पत्नी ने पति की जमकर धुलाई कर दी, महिला ने सरेआम युवक को चप्पल से पीटा वही दुल्हन बनी लड़की और लड़की पक्ष के लोगों को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई, वही दूल्हे की शादी की बात सुनकर लड़की पक्ष के लोग भी हैरान रह गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
- कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात आयर-बलिगांव निवासी शिव शर्मा के पुत्र सिरमन शर्मा शादी करने आया था, विश्वकर्मा मंदिर में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से शादी हो रही थी, तभी अचानक दूल्हे की पहली पत्नी अपने बच्चों को लेकर पहुंच गई, दूल्हा बना बैठा पति अपनी पहली पत्नी को देखकर हक्का-बक्का रह गया वह कुछ समझ पाता इससे पहले पहली पत्नी ने उसकी धुनाई शुरू कर दी, इतने गुस्से में थी कि उसे चप्पल से जमकर पीटा, साथ ही उसके बाल खींच कर पीटा और वहां मौजूद लड़की वालों से समझाने गए तो उन्हें भी भला बुरा कहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
महिला का कहना था कि सिरमन शर्मा से 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी शादी से 2 बच्चे भी हैं, वह बिना तलाक लिए और बिना कोई सूचना दिये चोरी-छिपे विश्वकर्मा मंदिर में दूसरी शादी कर रहा था, इसकी सूचना एक रिश्तेदार से मिली थी, स्थानीय लोगों का कहना है कि संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर निवासी राजेश्वर शर्मा की पुत्री संगीता कुमारी से बड़े धूमधाम से सिरमन शर्मा दूसरी शादी कर रहा था, लड़की वालों को यह भनक भी नहीं थी कि जिससे उनकी बेटी की शादी हो रही है वह पहले से शादीशुदा है, पहली पत्नी की मंडप में एंट्री के बाद सारा माहौल ही बदल गया, अपनी बेटी को देने के लिए लड़की पक्ष की ओर से लाए गए सज्जो सामान के साथ उनके अरमानों पर भी पानी फिर गया।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

