Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रास्ते में रोककर सामान फाड़ने और मारपीट का आरोप
इस मामले में साहेबाहे गांव निवासी सुखु बिंद की पत्नी कौशल्या कुमारी ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर छह लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, उनके देवर हीरा कुमार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिसहुलिया गांव के समीप सुदर्शन बिंद, पप्पू बिंद, रविंद्र कुमार, मकडू बिंद, लक्ष्मण बिंद और लंगड़ा बिंद वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने हीरा कुमार के हाथ में मौजूद सामान फाड़ दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।
बीच-बचाव करने पहुंचे भाई पर भी हमला
शोरगुल और मारपीट की जानकारी मिलने पर हीरा कुमार के दूसरे भाई रामदुलार बिंद मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।