Home चैनपुर पुराने विवाद में दो भाइयों के साथ हुई थी मारपीट, प्राथमिकी दर्ज...

पुराने विवाद में दो भाइयों के साथ हुई थी मारपीट, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

मारपीट मामले में रविंद्र कुमार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहे बाहे गांव निवासी पप्पू बिंद के पुत्र रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बाजार से लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर पीटने का आरोप

मामला विसहुलियां गांव के समीप का है, जहां पूर्व के विवाद को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। इस संबंध में साहे बाहे गांव निवासी कौशल्या कुमारी, पति सुखू बिंद ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, उनके देवर हीरा कुमार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान विसहुलियां गांव के पास पप्पू बिंद, रविंद्र बिंद, सुदर्शन बिंद समेत छह लोगों ने उन्हें कथित तौर पर घेर लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। इस दौरान हीरा कुमार के सिर में गंभीर चोट लग गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई भी घायल

मारपीट की आवाज सुनकर हीरा कुमार के दूसरे भाई राम दुलार बिंद मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर कौशल्या कुमारी मौके पर पहुंचीं और दोनों घायलों को लेकर चैनपुर थाना पहुंचीं। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हुए थे। घायलों के इलाज के बाद उनकी भाभी कौशल्या देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष के अनुसार, इसी कार्रवाई के दौरान रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। थाना लाने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version