Homeचैनपुरनेउरा फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दूसरे...

नेउरा फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; दूसरे आरोपियों की तलाश जारी

नेउरा फायरिंग कांड में आरोपी गिरफ्तार, मारपीट के बाद हुई थी फायरिंग

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में करीब दो महीने पहले हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी नचकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी चांद थाना क्षेत्र के दुलही गांव से गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुलही गांव निवासी बाढ़ू सिंह के पुत्र नचकू सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार उसकी मेडिकल जांच कराई और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला 11 जून की रात का है। नेउरा गांव निवासी शिव शंकर शर्मा के पुत्र अखिलेश कुमार ने घटना को लेकर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अखिलेश ने पुलिस को बताया था कि रात करीब आठ बजे वह गांव के राधे गोंड के दरवाजे पर खाट पर बैठा था। इसी दौरान दुलही गांव का रहने वाला नचकू सिंह वहां पहुंचा और उससे उसके पिता का नाम पूछा। नाम बताने के बाद आरोपी ने अखिलेश को थप्पड़ मार दिया और कुछ देर बाद वापस आने की बात कहकर वहां से चला गया। अखिलेश के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद नचकू सिंह अपने साथ रिंटू सिंह, बबलू सिंह सहित चार-पांच अन्य लोगों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल और हुंडई कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि पहुंचते ही सभी लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अखिलेश के साथ मारपीट करने लगे।

इसी दौरान आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से दो से तीन राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। अखिलेश ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई।
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए नचकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments