Homeचैनपुरझूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, ईंट-पत्थर चलने से दंपति घायल; तीन...

झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, ईंट-पत्थर चलने से दंपति घायल; तीन पर केस

चैनपुर में झूले को लेकर विवाद, ईंट-पत्थर से दंपति घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव में बच्चों के झूला झूलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक दंपति घायल हो गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाने में पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के संबंध में चंद्रिका राम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान झूला झूलने को लेकर गांव के ही गोविंद राम, उनकी पत्नी रीना देवी और रीना देवी के पिता बद्री राम उनके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। चंद्रिका राम ने जब गाली देने से मना किया तो मामला और बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक ईंट चंद्रिका राम के सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पति के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर तीजा देवी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर घायल दंपति को बचाया। घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। उपचार के बाद चंद्रिका राम अपनी पत्नी के साथ चैनपुर थाना पहुंचे और घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments