Home नुआंव नुआंव प्रखंड के 4 पंचायतों में ही जीत सके पुराने मुखिया, 6...

नुआंव प्रखंड के 4 पंचायतों में ही जीत सके पुराने मुखिया, 6 पंचायतों में नए चेहरे को मौका

निर्वाची पदाधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त करते अवंती पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया रणजीत सिंह उर्फ पिंटू सिंह

Bihar: नुआंव प्रखंड में बाकी पंचायतों की तरह वहां भी परिवर्तन की बयान बही 10 पंचायतों की सीटों में छह नए चेहरों को पंचायत के विकास का अवसर दिया गया जबकि पूर्व के चार मुखिया ही अपनी सीट बचाने में सफल रहे, शनिवार की सुबह 8 बजे से लेकर देर शाम तक मतगणना चली, जिसमें चार पंचायत नुआंव, चंदेश, एवती और मुखराव में ही पुराने मुखिया जीते जबकि छह पंचायतों में नए चेहरे को मौका मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्वाची पदाधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त करती नुआंव पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पुष्पा देवी
निर्वाची पदाधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त करती नुआंव पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पुष्पा देवी

नुआंव प्रखंड के पजरांव पंचायत में सुनीता देवी 1128 वोटों के साथ विजय रही जबकि प्रभावती देवी 827 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, एवती पंचायत के रणजीत सिंह पर मतदाताओं ने पुनः भरोसा जताया और उन्हें फिर से मुखिया बनाया रणजीत सिंह 1796 वोटों के साथ विजय रहे जबकि दूसरे स्थान पर सच्चिदानंद सिंह 1290 वोट के साथ रहे।

अखिनी पंचायत की जामवंती देवी 1779 वोटों के साथ विजय रही जब की संघमित्रा 1105 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, चंदेश पंचायत की मतदाताओं ने पुनः जयप्रकाश नारायण पर भरोसा जताया और उन्हें 1623 मतों के साथ विजय बनाया जबकि दूसरे स्थान पर 958 वोटों के साथ ईश्वर चंद्र सिंह रहे।

अकोल्ही पंचायत के विशाल गुप्ता 2483 वोटों के साथ विजय रहे जबकि दूसरे स्थान पर मंटू ठाकुर 2455 वोट के साथ रहे, मुखरांव पंचायत के किशोर धोबी 1672 वोटों के साथ पुनः मुखिया बनाए गए यहां भी मतदाताओं ने अपने पुराने मुखिया पर ही भरोसा जताया और उन्हें 1672 वोटों के साथ विजय बनाया दूसरे स्थान पर संजय राम 1304 वोट के साथ रहे।

नुआंव पंचायत की पुष्पा देवी अपनी मुखिया की कुर्सी बचाने में सफल रही पुष्पा देवी 2374 वोटों के साथ विजय रही जबकि दूसरे स्थान पर नाहिद खातून 1965 वोट के साथ रही, दुमदुमा पंचायत के विश्वामित्र सिंह 735 वोटों के साथ विजय रहे जबकि दूसरे स्थान पर 620 वोट के साथ उमाकांत साह रहे, वही तरैथा पंचायत से राधिका देवी 1298 वोटों के साथ विजय रही जबकि धर्मावती देवी 928 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, वही कोटा पंचायत की ममता कुमारी 983 वोटों के साथ विजय रही जबकि खुशबू निशा 879 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

Exit mobile version