Home नुआंव नुआंव प्रखंड कार्यालय के नाजिर सह प्रभारी प्रधान लिपिक के खिलाफ विरोध...

नुआंव प्रखंड कार्यालय के नाजिर सह प्रभारी प्रधान लिपिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Bihar: नुआंव प्रखंड से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा उक्त प्रखंड कार्यालय के नाजिर सह प्रभारी प्रधान लिपिक योगेन्द्र पाठक पर भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं अनियमिततापूर्ण आचरण का आरोप लगाते हुए जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को प्रखंड कार्यालय में ताला बंदकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। जंहा मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ कृष्ण मुरारी मौके पर पहुंचे, जंहा बीडीओ कृष्ण मुरारी के द्वारा उक्त लिपिक के कार्यशैली में सुधार लाने एवं पुनरावृति नहीं होने का आश्वासन दिया गया। जिसके उपरांत प्रखंड कार्यालय का ताला खोला गया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsवही जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मामले को लेकर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता ने बताया कि नाजिर सह प्रभारी प्रधान लिपिक बीडीओ के आदेश के बावजूद किसी भी कार्य में काफी विलंब करते हैं। जिसकी शिकायत से ऊब चुके कार्यकर्ताओं के द्वारा यह कदम उठाया गया। यह आंशिक रूप से विरोध प्रदर्शन था। ताकि सिस्टम में सुधार हो सके। वही बीडीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि लिपिक योगेन्द्र पाठक किसी भी कार्य में विलंब करते थे। जिन्हें चेतावनी देने के बाद विरोध प्रदर्शन को समाप्त करा दिया गया।

वही विरोध प्रदर्शन करने वालो में रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा,महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष उमरावती देवी,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, पंजरांव के हरगोविंद राय, अखिनी के पंचायत अध्यक्ष श्रीनिवास कुशवाहा, नुआंव के गुलाम हसनैन, वकील हुसैन, देवकुमार शर्मा, नरेंद्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इस प्रदर्शन का मजदूर किसान विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल दुबे तथा जिलाध्यक्ष रामसिंहासन यादव, सचिव बलिस्टर यादव सहित अन्य बुद्धजीवी वर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया।

 

Exit mobile version