Home वैशाली नित्यानंद राय ने कहा तेजस्वी चुनाव में हार की डर से कर...

नित्यानंद राय ने कहा तेजस्वी चुनाव में हार की डर से कर रहे चुनाव बहिष्कार की बात

Bihar: वैशाली जिले के हाजीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा की तेजस्वी का लोकतंत्र में नहीं बल्कि परिवार बाद में विश्वास है, इस लिए वह चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं। लोकतंत्र की लड़ाई में चुनाव बहिष्कार की बात करना अलोकतांत्रिक है। तेजस्वी यादव के द्वारा कहा गया है कि हम चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं। तेजस्वी यादव को मैं साफ और स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि लोकतंत्र व्यवस्था में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण विषय है। वह चुनाव का बहिष्कार इस भय से करने में लगे हैं क्योकि उनको मालूम है कि आगामी 2025 चुनाव में महागठबंधन घमठिया गठबंधन का सूफरा साफ होने वाला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsयह हाहाकार हार के भय से मची है, इसी कारण चुनाव बहिष्कार की बात तेजस्वी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव क्या बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठियों के सहयोग से चुनाव जीतना चाहते हैं। क्या जो मतदाता सूची में हमारे ओरिजिनल मतदाता है। उन पर आपको भरोसा नहीं है। आपको भरोसा है वैसे मतदाताओं पर जो अवैध रूप से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया हो। उन्होंने कहा कि आज जब चुनाव आयोग के द्वारा बिहार के मतदाता सूची का पुनरीक्षण जब तय हुआ, और यह कार्यक्रम जब चला 98% अभी तक लोग अपना मतदाता सूची के लिए फॉर्म भरकर जमा कर दिए हैं।

इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म भर के लोगों ने जमा कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी कई दिनों का समय बचा हुआ है। और आप कह रहे हैं, लोग समझेंगे नहीं और लोग आएंगे नहीं। यह सब भ्रम फैलाने वाली बात है। 98% लोगों का मतदाता पुनरीक्षण कार्य का फॉर्म भर के जमा करना यह दर्शाता है कि लोग अब जागरुक है। और जो अवैध रूप से मतदाता बने हुए हैं, उनका तो नाम काटना ही चाहिए। लोकतंत्र की लड़ाई में चुनाव की बहिष्कार की बात सोचने की बात करते हैं। यह अलोकतांत्रिक बात है। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में हार के भय और हाहाकार से इस तरह का बयान दे रहे हैं।

 

 

Exit mobile version