Bihar: पटना, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भाषण देने के लिए खड़े हुए इसी बीच पक्ष और विपक्ष के नेताओ के बिच हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष से टोका टाकी के बीच भाजपा सदस्य जनक सिंह अचानक तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए जोर-जोर से कुछ कहने लगे। जिसके बाद तेजस्वी के द्वारा भी पलटवार करते हुए कहा गया की ज्यादा जोर से बोलेगा तो गीला हो जाएगा। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद जनक सिंह ने कहा कि तुम क्या बोलेगा हमने तुम्हारे बाप के साथ काम किया है। जनक सिंह के इतना कहते ही राजद विधायक विजय सम्राट अपनी स्थान से उठे और तेजी से जनक सिंह की ओर बढ़े। उनके पीछे माले विधायक सत्येंद्र यादव, मुकेश रोशन भी तेजी से जनक सिंह की ओर बढ़े और विधानसभा के अंदर मारपीट जैसे हालात बन गए। दोनों पक्षों के सदस्य लगातार जोर-जोर से बोल रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर भाजपा की ओर से भी भावजप विधायक संजय सिंह विरोधी दल कि ओर दौड़े। इस बीच मार्शल वहां पहुंच गए। अगर मार्शल बीच में नहीं आते तो मारपीट होना तय था। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री श्रवण कुमार और अशोक चौधरी के साथ ही कई विधायक बीच बचाओ करते नजर आए दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति ना बने। तभी विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्रवाई 4:00 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
सदन से उनके जाने के बाद भी विधायकों का गुस्सा कम नहीं हो रहा था दोनों तरफ से विधायक वाद-प्रतिवाद करते नजर आए। इससे पहले विवाद की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पेपर लीक मामले के मुद्दे से हुई जिस पर सम्राट चौधरी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि बिहार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ। दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा की जो खुद अपराधी है वह क्या बोलेगा। चल हट तुम लुटेरा हो लुटेरा। इसके बाद ही जनक सिंह सम्राट चौधरी के पक्ष में खड़े हुए और विवाद बढ़ गया।
Post Views: 30