Home चैनपुर नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा हाटा सहित पुरे कैमूर में 10...

नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा हाटा सहित पुरे कैमूर में 10 सितंबर से नामांकन प्रारंभ, जानिए किस तिथि को क्या होगा

Bihar: बिहार में नगर पालिका चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा कर दी गई है, जिसकी तिथि भी निर्धारित हो गई है, पहले चरण में 10 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 12 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी और परिणाम की घोषणा किए जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निकाय चुनाव

कैमूर जिले में प्रथम चरण में चुनाव होगा जिसके तहत, नगर परिषद् भभुआ, नगर परिषद् मोहनिया, नगर पंचायत हाटा, नगर पंचायत कुदरा, नगर पंचायत रामगढ़, में 10 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है जिसके लिए, चुनाव में हिस्सा लेने वाले प्रत्याशियों के नामांकन करने की तिथि 10 सितंबर 2022 से प्रारंभ है जो 19 सितंबर 2022 तक निर्धारित है।

जबकि प्राप्त नामांकन के लिए आवेदनों की समीक्षा 20 सितंबर 2022 से 21 सितंबर 2022 तक किया जाएगा, जिसके उपरांत अभ्यर्थियों के द्वारा 22 सितंबर 2022 से 24 सितंबर 2022 तक नाम वापस लिया सकते हैं, अभ्यार्थियों के नाम वापसी के पश्चात अंतिम रूप से अभ्यर्थी की सूचना प्रकाशन की तिथि 25 सितंबर 2022 निर्धारित है।

जिसके उपरांत 10 अक्टूबर 2022 को 7:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक मतदान होगा, जबकि मतों की गणना 12 अक्टूबर 2022 को होगी और विजेता प्रत्याशियों को उसी दिन प्रमाण पत्र सौंपा जाएंगे, वही अचानक चुनाव की तिथि घोषणा होने के उपरांत वैसे सभी प्रत्याशी जिनके द्वारा चुनाव में हिस्सा लिया जाना है, उन लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, आनन-फानन में सभी लोग अपने अपने कागजातों को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं।

Exit mobile version