Homeअधौराधरती माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अधौरा घाटी...

धरती माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अधौरा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, 11 घायल; तीन महिलाओं की हालत नाजुक

अधौरा घाटी में श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 11 घायल, 3 गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा की खतरनाक घाटी में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धरती माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन जिलेबिया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार 11 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

एंबुलेंस पहुंचने में समय लगने पर पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए अपने वाहन से घायलों को बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर पहुंचाया। बाद में अन्य घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अजय कुमार भारती एवं डॉ. ए. आलम की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया गया। जांच के दौरान 65 वर्षीय कपूरा देवी, 35 वर्षीय अंजली देवी एवं 60 वर्षीय कलावती देवी की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में सिरसी गांव निवासी कपूरा देवी, कलावती देवी, शिवानी कुमारी, सोनी देवी, सोनाक्षी कुमारी, मुन्नी देवी, अंजली देवी, काजल कुमारी तथा धर्मा गांव की आशिक कुमारी, पुष्पा देवी और सीता देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी श्रद्धालु अधौरा स्थित धरती माता मंदिर में दर्शन-पूजन एवं पाठी बलि चढ़ाने के बाद पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिलेबिया मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments