Bihar news: चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर भुवालपुर डायवर्सन के पास बीते रात एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक की दुर्घटना हो जाने के बाद किसी व्यक्ति के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त युवक के बाइक से ही घायल युवक को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां एक तरफ युवक का इलाज होता रहा जबकि दूसरी तरफ बाइक से इलाज के लिए पहुंचाने वाला युवक का बाइक लेकर फरार हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर
घटना को लेकर घायल युवक के भाई के द्वारा चैनपुर थाने में बाइक चोरी होने से संबंधित जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई है घायल युवक की पहचान रूपेश कुमार सिंह पिता मदन कुमार सिंह ग्राम कुंज पोस्ट दरौली थाना भभुआ के निवासी के रूप में हुई है।
- 42 घंटे की तलाश के बाद करमचट डैम से बरामद हुआ 14 वर्षीय रोहित का शव, रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली
- सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार
मामले को लेकर चैनपुर थाने में घायल युवक के भाई मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है इनके भाई रूपेश सिंह 17 फरवरी को अपने गांव से ग्राम बढौना मौसी के यहां शादी में सम्मिलित होने के लिए गए थे, वापसी के दौरान चैनपुर भुवालपुर डायवर्सन के समीप रात के समय डायवर्शन समझ में नहीं आया नजदीक आने पर तत्काल ब्रेक लेने की स्थिति में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और रूपेश कुमार घायल हो गए।
- मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई
- ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज
जहां से स्थानीय ही किसी व्यक्ति के द्वारा इनके भाई के ही बाइक से चैनपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जाने लगा दूसरी तरफ जिस व्यक्ति के द्वारा बाइक से इलाज के लिए पहुंचाया गया था, उस व्यक्ति ने इनके भाई की अपाचे बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR45 F 8403 उसे लेकर फरार हो गया।
इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया बाइक चोरी होने की घटना से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
- कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत
- टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

