Homeरामगढ़दुर्गावती नदी में मिले दो सूटकेस, अंदर थे बच्चे और युवक के...

दुर्गावती नदी में मिले दो सूटकेस, अंदर थे बच्चे और युवक के क्षत-विक्षत शव, सिर गायब होने से बढ़ी रहस्य की गुत्थी

कैमूर में सूटकेस से मिले बच्चे और युवक के कटे शव, दोनों के सिर गायब, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी से दो नीले रंग के सूटकेस बरामद किए गए। सूटकेस खोलते ही अंदर से एक बच्चे और एक युवक के क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों शवों के हाथ-पैर कटे हुए थे और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों के सिर गायब थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला, रामगढ़ थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सूटकेस से शव के अलग-अलग हिस्सों को बरामद कर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि दुर्गावती नदी में संदिग्ध हालत में सूटकेस पड़े हुए हैं। जांच के दौरान सूटकेस से एक युवक और एक बच्चे के कटे हुए शव बरामद किए गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

एसपी ने बताया कि फिलहाल जिले के किसी भी थाने में इस तरह के किसी युवक या बच्चे के लापता होने की सूचना दर्ज नहीं है। ऐसे में आसपास के सीमावर्ती जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है ताकि शवों की पहचान हो सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों के टुकड़े कर उन्हें सूटकेस में भरकर नदी में फेंक दिया होगा। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मृतक कौन हैं, उनकी हत्या क्यों की गई और अपराधियों ने इतनी बेरहमी से वारदात को अंजाम क्यों दिया। इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments