Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
मामले में विवाहिता के पिता सोनहन थाना क्षेत्र के तरहनी गांव निवासी साधुशरण सिंह ने 18 सितंबर को चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के साथ हुई है। आरोप लगाया गया कि शादी के बाद से सास हीरावती देवी और पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। शिकायत में बताया गया कि 18 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे विवाहिता की सास ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग की और उसे अपने मायके से पैसे लाने के लिए कहा। विवाहिता ने पैसे लाने में असमर्थता जताई तो आरोप है कि सास ने अपने पुत्र को उकसाया, जिसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई।
इलाज के बाद थाने पहुंचा मामला
घटना की जानकारी मिलने पर विवाहिता के पिता ने उसका इलाज कराया और इसके बाद चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



