Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से चैनपुर पुलिस की टीम उस्मान कोटि के समीप वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सिरसी की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में एक गाय और एक बाछा बंधे हुए मिले। पशुओं को जिस तरीके से वाहन में रखा गया था, उसे पुलिस ने आपत्तिजनक बताया।पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह पशुओं को उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहा था। हालांकि, पुलिस द्वारा पशुओं से संबंधित कागजात मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों पशुओं को अपने कब्जे में लेते हुए पिकअप को जब्त कर लिया।
https://dl.flipkart.com/s/9pUJsauuuN
गिरफ्तार चालक की पहचान डीहभूजैना गांव निवासी बिहारी बिंद के पुत्र गुड्डू बिंद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बरामद पशु चोरी के प्रतीत हो रहे हैं। इस संबंध में चालक से पूछताछ और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दो पशुओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पशुओं के परिवहन में इस्तेमाल पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में आवश्यक जांच पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



