Home चैनपुर तीसरे प्रयास में UPSC में पाई सफलता, चैनपुर के अमन मल्होत्रा का...

तीसरे प्रयास में UPSC में पाई सफलता, चैनपुर के अमन मल्होत्रा का लोगों ने किया जोरदार स्वागत

कैमूर के अमन मल्होत्रा ने UPSC में 571वीं रैंक हासिल की, चैनपुर में हुआ भव्य स्वागत

Aman Malhotra UPSC Rank 571

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बराढी गांव के निवासी और किसान अरुण मल्होत्रा के पुत्र अमन मल्होत्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 571वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रविवार की शाम चैनपुर पहुंचने पर परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Aman Malhotra UPSC Rank 571

अमन मल्होत्रा की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्वागत के दौरान लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया।
अमन मल्होत्रा ने बताया कि उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। पहले प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाए। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत जारी रखी। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल करते हुए UPSC में 571वीं रैंक प्राप्त की।

UPSC की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सलाह देते हुए अमन मल्होत्रा ने कहा कि यह परीक्षा भले ही कठिन मानी जाती है, लेकिन निरंतर प्रयास, सही रणनीति और धैर्य से इसमें सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि UPSC के निर्धारित पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का गंभीरता से अध्ययन करने से अभ्यर्थियों को काफी मदद मिलती है।
इस मौके पर उनके पिता अरुण मल्होत्रा, चाचा डॉ. चंद्रशेखर सिंह, परिवार के अन्य सदस्य तथा मित्रगण मौजूद रहे और सभी ने अमन की सफलता पर खुशी जाहिर की।

Exit mobile version