Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्या होती है सशक्त स्थाई समिति
नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति में कुल पांच सदस्य शामिल होते हैं। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदेन सदस्य होते हैं, जबकि तीन सदस्य वार्ड पार्षदों में से चुने जाते हैं। इन तीन सदस्यों के चयन के लिए मतदान कराया जाता है। जिस वार्ड पार्षद को सबसे अधिक मत मिलते हैं, उन्हें समिति में शामिल किया जाता है।
नगर पंचायत हाटा में कुल 11 वार्ड हैं और सभी वार्ड पार्षद इस चुनाव में भाग लेंगे।
नामांकन से लेकर मतदान तक होगी पूरी प्रक्रिया
नगर पंचायत हाटा की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला स्तर से पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उनके पर्यवेक्षण में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक वार्ड पार्षद पहले नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 11 वार्ड पार्षद मतदान करेंगे। मतदान में सबसे अधिक वोट पाने वाले तीन वार्ड पार्षद सशक्त स्थाई समिति के सदस्य घोषित किए जाएंगे।
निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।



