Homeचैनपुरकैमूर में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे...

कैमूर में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पांच लोग घायल

कैमूर में नाली विवाद में खूनी झड़प, दो पक्षों की मारपीट में पांच घायल

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घायलों में एक पक्ष की मंजू देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से चंपा कुमारी, फूलमती कुमारी, राकेश कुमार और कलावती देवी घायल बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव में नाली के पानी बहाने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया।

एक पक्ष के वकील बिंद ने आरोप लगाया कि रविंद्र शर्मा, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, विवेक शर्मा, अभय शर्मा समेत कई लोग हथियारनुमा डंडों के साथ पहुंचे और मारपीट की, जिसमें उनके परिवार के चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की मंजू देवी ने बताया कि वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments