Home कैमूर डिप्टी सीएम ने कहा रामगढ़ के खेतों में जमानियां से पहुंचाया जाएगा...

डिप्टी सीएम ने कहा रामगढ़ के खेतों में जमानियां से पहुंचाया जाएगा गंगाजल

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के नामांकन सभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा कहा गया की यह चुनाव केंद्र व राज्य की सरकार को गति देने वाला चुनाव है। जो कार्य 4 वर्ष में किसी विधायक ने नहीं किया। वह कार्य एक वर्ष में होगा। रामगढ़ के किसानों के खेत में अब कर्मनाशा नदी का नहीं बल्कि जमानियां पंप कैनाल से गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। जिसे लेकर हम सभी कृतसंकल्प हैं। इसके लिए यूपी सरकार ने एनओसी भी दे दिया है। इस सभा में सभी विभाग के केंद्रीय व राज्य मंत्री मौजूद रहे। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ में NDA के प्रत्याशी अशोक सिंह दिन-रात यहां के विकास को लेकर चिंतित रहते हैं। वे 5 वर्षों तक सदन में जो आवाज यहां की उठा रहे थे। उससे क्षेत्र की विकास की एक-एक झलक दिखाई देती थी। विधायक रहे या नहीं रहे उनकी चिंता रामगढ़ की हमेशा रहा करती थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाईस्कूल में आयोजित सभा में मौजूद लोग
हाईस्कूल में आयोजित सभा में मौजूद लोग

जनता को सेवक के रुप में अशोक मिले थे। जिसके कारण आपलोगो का सेवा होता रहा, लेकिन गलती से बीच में आपलोगो ने शासक को चून लिया जिससे न आपका भला हो सकता है। न विकास के लिए कार्य हो सका। आगे उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अनेकों योजनाएं रोजगार की चल रही है। स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में बिहार में बड़ा कार्य हुआ है। नौकरी के साथ बेरोजगारी कम हुई है। गरीबों को पक्का मकान व उनके स्वास्थ्य के लिए 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज। अमेरिका, इंग्लैंड,जापान जैसे देश भारत का लोह मानने लगे है। यह पीएम नरेन्द्र मोदी का ही देन है। गरीब स्वर्ण को 10 प्रतिशत आरक्षण ने सबका साथ सबका विश्वास का फर्मुला सच साबित किया, लेकिन इस आरक्षण का विरोध राजद ने किया। परिवार बाद व वंशवाद की पार्टी से लोगों को सावधान रहना होगा। तभी क्षेत्र व राज्य का विकास होगा।

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह चुनाव NDA प्रत्याशी के भविष्य तय करने का नहीं बल्कि राजनीतिक भविष्य तय करने के लिए होना है। हमरा संबंध अशोक से बहुत पुराना रहा है। समस्या चाहे जो भी हो उसे उठाने के लिए वे तत्पर रहते थे। ऐसे लोगों से ही क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि यहां का चुनाव अशोक नहीं उपेंद्र लड़ेंगे। यह चुनाव हमारे राजनीति दिशा को भी तय करने वाला है। किसी के बहकावे व प्रलोभन में न आये NDA प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को भारी मतों से चुनाव जिताकर भेजें। तभी उपेंद्र कुशवाहा का वजूद बचेगा। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए परशुराम तिवारी ने भी समाजवाद पर जमकर प्रहार किया तथा कहा कि परशुराम के पार्टी में शामिल होते ही यह लड़ाई भाजपा के लिए और आसान हो गई है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह, मंत्री हरी साहनी, सुनील कुमार, जनक चमार, राजेश कुमार, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री जमा खां, विधान पार्षद निवेदिता सिंह सहित कई मंत्री विधायक ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, मोहनियां विधायक संगीता कुमारी ,भरत बिंद, संतोष निराला,रंजू पटेल,आदि लोग मंचासीन रहे। सभी उपमुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों का विशाल माला व अंगवस्त्र से NDA प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने स्वागत किया।

 

 

 

Exit mobile version