Bihar: कटिहार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा एएनएम से ट्रांसफर के बदले घुस में चुम्मा की डिमांड की जा रही है, एएनएम और चिकित्सा पदाधिकारी के बीच हुई वार्ता की ऑडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वही वायरल हुए इस ऑडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में बवाल मचा हुआ है, चिकित्सा पदाधिकारी के इस हरकत से सभी लोग हैरान हैं वहीं चिकित्सा पदाधिकारी अपनी सफाई में कह रहे हैं ट्रांसफर कर दिया तो मुझे फंसाने की साजिश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
दरअसल पूरा मामला कटिहार जिले के समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र का है, स्वास्थ्य विभाग की एक एएनएम ने आरोप लगाते हुए बताया है कि स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ विनय सिंह पिछले कई दिनों से लगातार इनके साथ गलत भाषा का प्रयोग करते हुए अनैतिक बर्ताव कर रहे हैं, यहां तक कि उनके द्वारा फोन पर इनसे चुम्मा की डिमांड की गई है।
वहीं इस पूरे मामले में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि पूरा आरोप बेबुनियाद है महिला स्वास्थ्य कर्मी का ट्रांसफर किया गया है इसी बात को लेकर इनके ऊपर आरोप लगाया जा रहे है, एएनएम से मीटिंग को लेकर बात हुई थी, इसी बीच इनकी बेटी के द्वारा नतनी को लाकर इन्हें दे दिया गया और यह अपनी नतनी को चुप कराने के प्रयास कर रहे थे।
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप
इसी बीच इनके द्वारा अपनी पत्नी से कहा गया कि एक चुम्मा दे दो बेटा, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने आगे बताया कि फोन पर की गई बातचीत जो इनके द्वारा बोला गया संयोगवश वह मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया यह फोन बंद करना भूल गए थे महिला एएनएम के द्वारा जो आरोप इनके ऊपर लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है सिर्फ फसाने के लिए यह आरोप लगाया गया है, वहीं एएनएम के द्वारा इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद पुरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, लोगों के द्वारा तरह की बातें की जा रही हैं, वह वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Bihar: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में निःशुल्क नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य के मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदायों के पात्र छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम […]

