Home रोहतास रोहतास में एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर 32, लाख...

रोहतास में एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटकर 32, लाख की नकदी उड़ाई

रोहतास में एटीएम से 32 लाख की लूट, गैस कटर से मशीन काटकर नकदी लेकर फरार हुए चोर

Bihar: रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक्सिस बैंक के एटीएम से लाखों रुपये की नकदी उड़ा ली। बक्सर रोड स्थित बस डिपो के समीप लगे एटीएम को निशाना बनाकर बदमाशों ने गैस कटर की मदद से मशीन काट डाली और उसमें रखी रकम लेकर फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। चार से पांच अपराधी सुनसान माहौल का फायदा उठाकर एटीएम केंद्र में घुसे। उन्होंने पहले दरवाजा क्षतिग्रस्त किया और फिर गैस कटर से मशीन को काटकर नकदी निकाल ली। जाते-जाते बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम की टूटी हुई स्थिति देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची कोचस थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बैंक अधिकारियों को भी बुलाया गया। प्रारंभिक आकलन में करीब 32 लाख रुपये की चोरी होने की बात सामने आई है, हालांकि वास्तविक राशि का निर्धारण जांच पूरी होने के बाद होगा। सदर डीएसपी-2 संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से गैस कटर बरामद किया गया है। इसके अलावा कैमूर जिले के मोहनिया क्षेत्र से घटना में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाला एक वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस को संदेह है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है, क्योंकि इससे पहले बक्सर में भी इसी तरह एटीएम चोरी की घटना सामने आई थी। फिलहाल हिटैची कंपनी के लीगल एडवाइजर की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Exit mobile version