Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। बांका में संगठन की स्थिति मजबूत नहीं रहने के कारण यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने आगे कहा की कार्यकर्ताओं को जोश एवं तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। वही अनुसूचित जाति की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी आबादी पहले से अधिक है। लेकिन मतदाता सूची में नाम उससे कम हैं।
जिसके चलते जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के संवैधानिक सिद्धांत से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आज से ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अभियान प्रारंभ करने की अपील की। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की विपक्ष के नेताओ में PM एवं CM बनाने की लड़ाई है, NDA एकजुट है।