Homeबाँकापंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के...

पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत

बांका में पंच ने लाठी से किया हमला, विधवा महिला की मौत

Bihar: बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के लखनपुर गोयड़ा गांव में रविवार दोपहर एक मामूली विवाद सुलझाने पहुंची पंचायत उस समय हिंसक हो गई, जब बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गाली देने से नाराज एक वृद्ध पंच ने 45 वर्षीय विधवा महिला के सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सुकरी देवी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बताया जा रहा है कि उसका अपने देवर के साथ नाली का पानी बहाने और घर के आसपास कचरा फेंकने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में गांव के पंच अनिल उपाध्याय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सुकरी देवी और पंच के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला ने पंच को गाली दे दी, जिससे वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद पंच ने कथित तौर पर हाथ में मौजूद लाठी से महिला के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों के मुताबिक, कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। वारदात के बाद आरोपी पंच मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया गया कि मृतका के पति की करीब चार वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पंच की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments