Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक ओर जहां प्रदेश में जहरीली शराब पीने से तीन दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है, वही चकाई पुलिस ने शराब पीते भाजपा नेता भगवान पांडे को गिरफ्तार किया है, भगवान पांडे चकाई बाजार में सटे चकाई गांव निवासी है, वही भाजपा नेता समेत दो अन्य लोगों को गोला गांव के समीप से चकाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत
- मंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर


भगवान पांडे का भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई बड़े नेताओं से संबंध है, सोशल मीडिया पर जिला संयोजक और भाजपा के कई बड़े नेताओं की एक साथ तस्वीर भी है, भगवान पांडे जमुई जिला में भाजपा आईटी सेल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को देखते थे और सोशल मीडिया के सभी मंच पर काफी एक्टिव रहते थें।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
इस संबंध में जानकारी देते हुए चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया की गुप्त सूचना मिली की गोला गांव के समीप कुछ लोग शराब पी रहे हैं इसके बाद वहां छापेमारी की गई जहां छापेमारी में भाजपा नेता सहित सभी की ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई, गिरफ्तार दो अन्य लोगों की पहचान गोला गांव निवासी बबलू चौधरी और लगमा कचहरी निवासी रंजन यादव के रूप में हुई है, पुलिस ने मौके से तीन लीटर देसी महुआ निर्मित शराब भी बरामद किया है, गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे करवाई में जुट गई है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

