Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हाटा में विद्युत विभाग की टीम के द्वारा विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए की गई छापेमारी के दौरान तीन उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए, रंगे हाथ पकडा़ गया है, जिनके ऊपर 90251 रुपए का जुर्माना किया गया। चैनपुर थाने में प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में शंभू कुमार सिंह कनीय विद्युत अभियंता प्रशाखा चैनपुर ने बताया है विद्युत ऊर्जा चोरी की सूचना पर इनके अलावा संतन कुमार सहायक विद्युत अभियंता परियोजना कैमूर सहीत क्षेत्रीय कामगारों के साथ नगर पंचायत हाटा में छापेमारी की हुई, प्रथम जांच हीरावती देवी पति बसंत खरवार के किया गया जहां विद्युत मीटर बायपास पर विद्युत ऊर्जा का उपयोग होते हुए पाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिनके ऊपर 59521 रुपए का जुर्माना किया गया है, जबकि पूर्व से इनके ऊपर 11051 रुपए का विद्युत बिल बकाया है, इस तरह कुल 70572 रुपया देय है। दूसरी छापेमारी नगर पंचायत हाटा में ही हरिहर राम पिता स्वर्गीय बिगाऊ राम के यहां किया गया, जिनके द्वारा बिना विद्युत कनेक्शन विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था, जिनके ऊपर 10950 का जुर्माना किया गया है।
नगर पंचायत हाटा में ही हरिराम पिता स्वर्गीय बिगाऊ राम के यहां जांच किया गया तो मीटर बायपास करते हुए विद्युत ऊर्जा का उपयोग होता हुआ पाया गया जिनके ऊपर 19780 रुपए का जुर्माना किया गया है, हरीराम के ऊपर पूर्व से 3088 रुपया विद्युत बिल बताया था, इस तरह उन्हें 22868 देय है। वहीं जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया विद्युत चोरी के मामले में प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Views: 362