Home चैनपुर पशु तस्कर समझकर पिटाई केस में पुलिस की कार्रवाई तेज, चौथा आरोपी...

पशु तस्कर समझकर पिटाई केस में पुलिस की कार्रवाई तेज, चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

कैमूर मारपीट केस: पशु तस्कर समझकर पिटाई में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति को पशु तस्कर समझकर ग्रामीणों ने बेरहमी से पीट दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार गुप्ता, पिता स्वर्गीय किशोर प्रसाद हलवाई, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह इस मामले में फरार चल रहा था।
NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, 17 मार्च की रात करीब 8:30 बजे खरिगांवा चौक के पास एक कंटेनर में बड़ी संख्या में पशुओं को ले जाया जा रहा था। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने शक के आधार पर वाहन को रोक लिया। बताया जाता है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कंटेनर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चालक समझकर लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घायल व्यक्ति ने बाद में पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह केवल वाहन न मिलने के कारण कंटेनर में बैठा था और उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसमें पशु लदे हुए हैं।

इसके बावजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीट दिया और उससे करीब 60 हजार रुपये भी छीन लिए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 14 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अब चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Exit mobile version