Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है यहां ईसापुर बधार के पास स्थित नहर के चाट में आज सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने से स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई, जिनके द्वारा चैनपुर थाने में इसकी सूचना दी जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में ले लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक युवक की पहचान ग्राम गाजीपुर बलूवा के निवासी रामदेव बिंद के 37 वर्षीय पुत्र संजय बिंद के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर चैनपुर थाना लाने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई
इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई धनजीत बिंद के द्वारा बताया गया कि संजय बिंद वाराणसी में रहकर मजदूरी का कार्य करता है रविवार घर पहुंचा था दोपहर बाद 3 बजे के करीब अपने भतीजे किसान बिंद के साथ बाइक से कहीं घूमने के लिए गया देर रात तक वापस नहीं आने की स्थिति में घर वाले परेशान हुए।
खोजबीन करने लगे मगर कुछ भी जानकारी नहीं मिली, संजय बिंद का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था, सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग नहर के तरफ शौच के लिए गए तो नहर में शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को दिया गया।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे संजय बिंद के साथ किसी के द्वारा झगड़ा लड़ाई किया गया है चेहरे पर चोट के निशान है इसके साथ ही गले पर गला दबाने के निशान है, भाई के द्वारा हत्या कर के शव फेंकने की बात बताई जा जा रही है।
वही इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना सोमवार की सुबह प्राप्त हुई सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर चैनपुर थाने लाया गया है। जानकारी मिली है कि उक्त युवक के साथ एक और युवक था वह भी दुर्घटना में घायल है, वह भी थाना पहुंच चुका है, प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
- AI डीपफेक से होटल कारोबारी को बनाया शिकार, हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा; 20 लाख के साथ युवक गिरफ्तार
- बिहार में पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर से ATS की बड़ी कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

