कैमूर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत कैमूर जिले की 206-चैनपुर विधानसभा सीट से कुल 24 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में उतरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस सीट से प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूची के अनुसार, जनता दल (यूनाइटेड) से जमा खान, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने बाल गोविंद बिन्द को मैदान में है। बहुजन समाज पार्टी से धीरज कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी से रामराज शर्मा, जनसुराज पार्टी से हेमन्त कुमार चौबे, और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थित उम्मीदवार के रूप में बृज किशोर बिन्द का नाम चर्चा में है।
इसके अलावा सर्वलोकहित पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), जागरूक जनता पार्टी, उदय भारतम् पार्टी, भागीदारी पार्टी आदि ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
निर्वाचन पदाधिकारी की सूची के अनुसार, कुछ प्रमुख उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
अनुज कुमार दुबे (उदय भारतम् पार्टी)
जमा खान (जदयू)
मजनू गोंड आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
धीरज कुमार सिंह (बसपा)
हेमन्त कुमार चौबे (जनसुराज पार्टी)
बृज किशोर बिन्द (राजद)
बाल गोविंद बिन्द (विकासशील इंसान पार्टी)
राजा लाल सिंह (भागीदारी पार्टी)
अनिल कुमार सिंह (जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया)
प्रियंका (निर्दलीय)
सूत्रों के अनुसार, इस बार चैनपुर सीट पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबले के आसार हैं। एक ओर महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट को लेकर मतभेद उभर आए हैं, वहीं एनडीए और तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि चैनपुर सीट पर जातीय समीकरण, विकास के मुद्दे और पार्टी निष्ठा सभी का प्रभाव देखने को मिलेगा।
कुल उम्मीदवारों की संख्या: 24, विधानसभा क्षेत्र: चैनपुर (संख्या 206), जिला कैमूर, स्रोत: निर्वाची पदाधिकारी, 206-चैनपुर विधानसभा
23 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि है 23 अक्टूबर के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।