Homeचैनपुरचैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; इनोवा...

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार; इनोवा में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार आरोपी दबोचे गए

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा, मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें खरीगावा चौक के पास इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपी शामिल हैं, जबकि करजी गांव में शराब के नशे में हंगामा करने वाले एक व्यक्ति और थाना परिसर में शराब के नशे में पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहली कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के खरीगावा चौक के समीप हुई, जहां शराब के नशे में इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने के आरोप में ब्रेजा कार सवार चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भभुआ निवासी रवि कुमार, अमित कुमार पटेल, गौतम कुमार और भोला पटेल के रूप में हुई है। घटना को लेकर रोहतास जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के डीलिया गांव निवासी विवेक सिंह ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी इनोवा गाड़ी से एक मरीज को लेकर मुगलसराय जा रहे थे। इसी दौरान खरीगावा चौक के पास लाल रंग की ब्रेजा कार ने उनकी गाड़ी को साइड लेकर आगे निकलने के बाद रोक दिया। आरोप है कि ब्रेजा कार से चार लोग उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने विवेक सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान इनोवा गाड़ी के आगे का शीशा तोड़ दिया गया और चालक को गाड़ी से खींचकर उसके साथ भी मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। मेडिकल जांच में चारों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दूसरी कार्रवाई करजी गांव में हुई, जहां शराब के नशे में काफी देर से हंगामा कर रहे कमलेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह करजी गांव निवासी नन्हे राम का पुत्र है। थानाध्यक्ष के अनुसार, कमलेश राम के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मेडिकल जांच में कमलेश राम के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। तीसरी कार्रवाई चैनपुर थाना परिसर में हुई, जहां शराब के नशे में पहुंचे करजी गांव निवासी छोटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह स्वर्गीय लखेदु यादव का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, छोटू यादव किसी कार्य से थाना परिसर पहुंचा था। इस दौरान पुलिस को उसके मुंह से शराब की गंध महसूस हुई। संदेह होने पर उसकी जांच कराई गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटू यादव को इससे पहले भी अप्रैल महीने में शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। शराब के नशे में पकड़े जाने का यह उसका दूसरा मामला है। पुलिस ने उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments