Home चैनपुर चैनपुर में युवती से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, पुलिस ने आरोपी...

चैनपुर में युवती से जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चैनपुर में युवती से जबरदस्ती की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान धरहरा गांव निवासी जया राय के पुत्र दीपक राय के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर मौजूद एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद उसकी मां मौके पर पहुंच गई। मां को आते देख आरोपी वहां से भागने लगा। पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने युवक को पकड़ लिया था। हालांकि, आरोपी उसी गांव का रहने वाला था, जिसके कारण उसे छोड़ दिया गया।

इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने उसकी पहचान धरहरा गांव निवासी दीपक राय के रूप में की। मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

Exit mobile version